फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Cross Reports In Tani issue

टानी मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ दी तहरीर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 22 May 2022 12:07 AM IST
विज्ञापन
Cross Reports In Tani issue
मारपीट प्रकरण में राज्यपाल को ज्ञापन भेजते कांग्रेसी। संवाद - फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। भतरौंजखान के टानी बाजार में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के मामले ने तूल पकड़ लिया है। दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर देकर एक दूसरे के खिलाफ आरोप लगाए हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रीय विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल के भाई और उनके दो साथियों पर आरोप लगाते हुए राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

कुछ दिन पहले टानी बाजार में मारपीट का एक मामला सामने आया था। मामलेे को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संयुक्त मजिस्ट्रेट के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन में कहा है कि 19 मई को कांग्रेस कार्यकर्ता और पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रकाश चंद्र जोशी पर विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल के भाई सतीश नैनवाल और उनके दो साथियों ने भतरौंजखान के पास टानी बाजार में हमला कर दिया। स्थानीय लोगों ने बीचबचाव किया। भतरौंजखान थाने में तहरीर दिए जाने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। वहीं, हमले में शामिल भाजपा के अनुसूचित जाति के साथी उल्टा प्रकाश जोशी के ऊपर ही बेबुनियाद आरोप लगाकर एससी एक्ट लगाने का षड्यंत्र कर रहे हैं। कांग्रेसियों ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। ज्ञापन भेजने वालों में एडवोकेट हिमांशु बिष्ट, अमन शेख, रुद्र माहरा, सोनू सिद्दीकी, नगर उपाध्यक्ष कुलदीप कुमार, व्यापार संघ उपसचिव विनीत चैरसिया, अजय कुमार बबली आदि थे।
विज्ञापन

-कांग्रेस विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार को नहीं पचा पा रही है। बदनाम करने के लिए मुझे और मेरे भाई को फंसाया जा रहा है। दो पक्षों के बीच कहासुनी, मारपीट हुई। उसमें मैं और मेरा भाई कहां से आ गया। उन्हें बदनाम करने की नीयत से कांग्रेसी कार्य कर रहे हैं। आरोप बेबुनियाद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-प्रमोद नैनवाल, विधायक रानीखेत
टानी मारपीट प्रकरण में प्रकाश चंद्र जोशी और दिनेश पाल ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। दिनेश पाल ने प्रकाश जोशी और प्रकाश जोशी ने सतीश नैनवाल पर मारपीट के आरोप लगाए हैं। जांच के बाद ही स्थिति साफ होगी।

- तपेश कुमार चंद, सीओ, रानीखेत।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे दोनों पक्षों के बयान
टानी मारपीट मामले में सोशल मीडिया पर दोनों पक्षों के वीडियो वायरल हो रहे हैं। पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रकाश जोशी जहां मामले में विधायक नैनवाल के भाई को घसीट रहे हैं। वहीं दूसरे पक्ष के दिनेश पाल का कहना है कि वह बाजार में खड़े थे, इसी बीच वहां अपने साथियों के साथ पहुंचे प्रकाश जोशी ने उनके साथ गलीगलौज कर उन पर हमला किया। स्थानीय लोगों की मदद से बमुश्किल उनकी जान बची। दिनेश पाल अपने सिर पर पट्टी बांध वायरल हो रहे तो प्रकाश जोशी तहसील मुख्यालय के आगे वायरल हो रहे हैं। प्रकाश ने कहा है कि विधायक के भाई सतीश नैनवाल अपने साथियों के साथ आए और उन पर हमला कर दिया। पुलिस भी विधायक और सरकार के दबाव हैं एफआईआर दर्ज नहीं कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed