{"_id":"592080fb4f1c1b8523f23bdc","slug":"the-young-man-coming-from-haridwar-looted-the-poisonous-gang","type":"story","status":"publish","title_hn":" हरिद्वार से आ रहे युवक को जहरखुरानी गिरोह ने लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हरिद्वार से आ रहे युवक को जहरखुरानी गिरोह ने लूटा
अमर उजाला ब्यूराे अल्माेड़ा
Updated Sat, 20 May 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
police
विज्ञापन
हरिद्वार से अल्मोड़ा आ रहा एक युवक जहरखुरानी गिरोह का शिकार हो गया। गिरोह के एक सदस्य ने युवक से बस में दोस्ती की और भवाली में उसे चाय पिलाई। अल्मोड़ा पहुंचने पर युवक बस में बेहोश मिला। जहरखुरानी गिरोह से जुड़े संदिग्ध बदमाश उसके दो मोबाइल, पर्स और बैग आदि उठा ले गए। बाद में एसडीएम ने अस्पताल पहुंचकर युवक का हाल पूछा। उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है।
जहरखुरानी गिरोह के लोग अब पहाड़ की तरफ भी रुख करने लगे हैं। घटना के मुताबिक दौलाघट निवासी भगवान सिंह बिष्ट (25) रोडवेज की बस में हरिद्वार से हल्द्वानी आया। हल्द्वानी से अल्मोड़ा के लिए केमू की बस में हुआ। बताया गया है कि हल्द्वानी से उसके बगल में एक व्यक्ति बैठ गया। उसने खुद को खूंट का रहने वाला बताया और धीरे-धीरे भगवान सिंह से दोस्ती कर ली। इस बीच जब बस भवाली में खड़ी हुई तो उस संदिग्ध व्यक्ति ने इस युवक को बाहर से चाय लाकर दी। कुछ देर बाद बस अल्मोड़ा को चल पड़ी। इस बीच अल्मोड़ा पहुंचने से पहले ही भगवान सिंह बेहोश हो गया और जहर खुरानी गिरोह के लोग उसका बैग, पर्स, दो मोबाइल सहित कुछ अन्य सामान उठा ले गए। बताया जाता है कि पर्स में नगदी के तौर पर तीन हजार रुपये रखे थे।
इधर भगवान सिंह ने खरीददारी आदि के लिए अपनी पत्नी को भी अल्मोड़ा स्टेशन में बुलाया था। जब भगवन सिंह बस से नहीं उतरा तो पत्नी ने बस के भीतर जाकर पति की खोजबीन की। पत्नी ने कुछ अन्य लोगों की सहायता से भगवन सिंह को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना मिलने पर एसडीएम विवेक राय ने अस्पताल पहुंचकर युवक से पूछताछ की। एसडीएम ने रोडवेज के एआरएम के अलावा पुलिस अधिकारियों से बस में बैठने वाले संदिग्ध किस्म के लोगों पर नजर रखने और जहरखुरानी गिरोह के बारे में यात्रियों को भी सजग करने को कहा। एसडीएम ने बताया कि जहरखुरानी गिरोह का शिकार हुआ युवक अब खतरे से बाहर है।