{"_id":"97c696799057158329b8c4773b27c999","slug":"the-girl-missing-wooden-pick-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लकड़ी लेने गई बालिका लापता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लकड़ी लेने गई बालिका लापता
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत(अल्मोड़ा)।
Updated Thu, 16 Apr 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
ताड़ीखेत विकासखंड के बिल्लेख गांव से लकड़ी लेने जंगल गई 17 वर्षीय बालिका लापता हो गई। परिजनों ने शुक्रवार को यहां तहसील में गुमशुदगी दर्ज कराई है। गुमशुदगी के अनुसार बिल्लेख गांव निवासी हरीश राम की 17 वर्षीय पुत्री मीनाक्षी पांच अप्रैल की दोपहर लकड़ी लाने की बात कहकर घर से निकली थी, इसके बाद से वह लापता है। परिजनों के अनुसार पिछले दस दिनों में वह बेटी को तलाश कर थक चुके हैं।
इधर प्रभारी उपराजस्व निरीक्षक विजय नाथ आर्य ने बालिका का पता चलने पर तहसील स्थित 05966-221376 और 9411337143 फोन नंबरों पर सूचना देने की अपील की है। हालांकि राजस्व पुलिस बालिका की तलाश कर रही है।