फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Smooth with a knife district panchayat member

जिला पंचायत सदस्य को चाकू से गोदा

Sat, 14 Mar 2015 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, (भतरौंजखान) अल्मोड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, (भतरौंजखान) अल्मोड़ा Updated Sat, 14 Mar 2015 12:22 AM IST
विज्ञापन

जिला पंचायत अल्मोड़ा के सदस्य को एक  हमलावर ने चाकुओं से गोद दिया। हमले में घायल जिला पंचायत सदस्य को इलाज के लिए रामनगर के सरकारी अस्पताल में ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें हल्द्वानी के लिए रेफर कर दिया है। हमले की वजह चुनावी रंजिश होने की आशंका है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि जिला पंचायत सदस्य के पेट में चाकू से करीब कई बार वार किया है। हालांकि अभी इस मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।

विज्ञापन



शुक्रवार शाम गांव जाख निवासी जिला पंचायत सदस्य हंसा नेगी अपनी बहन के ससुर के पीपलपानी में शामिल होकर गांव लौट रहे थे । गांव के नजदीक पानी के धारे के पास एक युवक ने हंसा नेगी को हालचाल पूछने के लिए रोका। इसी बीच युवक ने हंसा नेगी के पेट में चाकु से ताबड़तोड़ वार कर दिए। हमले में वह लहूलुहान होकर गिर पड़े। आसपास के लोगों के पहुंचने तक हमलावर भाग गया। सूचना पर जाख के पटवारी उमेश शर्मा मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों की मदद से वह हंसा नेगी को रामनगर नागरिक अस्पताल में ले गए, जहां से डॉक्टरों ने उन्हें हल्द्वानी के लिए रेफर कर दिया । हमलावर भी गांव का ही बताया जाता है। हमले के पीछे क्षेत्र के लोग चुनावी रंजिश होने की आशंका जता रहे हैं। हंसा पनुवाद्यौघन क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य हैं। जिला पंचायत सदस्य पर हमले की क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ताओं और लोगों ने निंदा की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed