फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Sentenced to 12 years for rape

बलात्कार के मामले में 12 साल की सजा

Sat, 18 Apr 2015 11:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा Updated Sat, 18 Apr 2015 11:16 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा के विशेष सत्र न्यायाधीश रवींद्र मैठाणी ने 10 साल की बच्ची से बलात्कार और अप्राकृतिक यौनाचार के मामले में जिला पिथौरागढ़ निवासी अभियुक्त आनंद सिंह सावंत पुत्र ठाकुर सिंह को धारा 323, 363, 366, 376 (2), 377, 503 और पोक्सो एक्ट 5/6 के तहत दोषी पाया। न्यायालय ने दोषी को 12 वर्ष के कठोर कारावास और एक लाख रुपए का अर्थदंड लगाया है। जुर्माने की धनराशि में से 50 हजार रुपए पीड़िता को अदा किया जाएगा।
विज्ञापन


पिथौरागढ़ जिले के ग्राम कुमरैली थाना थल निवासी आनंद सिंह सावंत पुत्र ठाकुर सिंह 99 ब्रिगेड चौबटिया कैंप 56 एपीओ में कार्यरत था। अभियोजन के मुताबिक 17 मार्च 2014 को सायं पांच बजे 10 वर्षीय बालिका अपने पांच साल के भाई के साथ दुकान में समान लेने गई थी। उसने पीड़िता के भाई को मारपीट कर भगा दिया और बच्ची को पकड़ कर जंगल में ले गया। वहां उसने बालिका के साथ बलात्कार और अप्राकृतिक यौनाचार किया।
विज्ञापन


पीड़िता का भाई रोता हुआ घर पहुंचा और घटना की सूचना परिजनों को दी। परिजनों ने अभियुक्त को पकड़ लिया। इस दौरान अभियुक्त ने पीड़िता के परिजनों और भाई के साथ मारपीट भी की। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बच्ची और आरोपी का मेडिकल कराया। यह मामला विशेष सत्र न्यायाधीश रवींद्र मैठाणी की अदालत में चला। अभियोजन की ओर से शासकीय अधिवक्ता फौजदारी दीवान सिंह बिष्ट और पीड़िता के अधिवक्ता  राजेश रौतेला ने पैरवी की।

अभियोजन पक्ष ने अदालत में 13 गवाह और दस्तावेजी साक्ष्य प्रस्तुत किए। न्यायालय में आरोपी पर दोष साबित हुआ। विशेष सत्र न्यायाधीश ने अभियुक्त को धारा 323 में एक माह, धारा 363 में चार साल और दस हजार जुर्माना, धारा 366 में छह साल और 20 हजार अर्थदंड, 506 में दो साल की सजा, धारा 376 (2) में 12 साल की सजा और 50 हजार जुर्माना, धारा 377 में आठ साल की सजा, 20 हजार जुर्माना, धारा 506 में दो साल की सजा सुनाई है।


जुर्माने की राशि में से 50 हजार पीड़िता को अदा किया जाएगा। अभियुक्त वर्तमान में अल्मोड़ा जेल में बंद है। 46 पृष्ठ के निर्णय में न्यायालय ने सभी धाराओं में कठोर कारावास की सजा सुनाई है। सभी धाराओं में सजा साथ-साथ चलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed