{"_id":"7911f5755936afcfed666d7685a8afd0","slug":"responsible-electrical-worker-suspended-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिम्मेदार विद्युत कर्मी को किया निलंबित","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जिम्मेदार विद्युत कर्मी को किया निलंबित
ब्यूरो/अमर उजाला, अल्मोड़ा।
Updated Fri, 30 Oct 2015 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन दिन पहले बिजली की लाइन दुरुस्त करने के दौरान करंट से संविदा कर्मी किरन कुमार पांडे की मौत के मामले में अधीक्षण अभियंता ने विद्युत कर्मी चंदन गोस्वामी को निलंबित कर दिया है और इस मामले की जांच विद्युत परीक्षण खंड के अधिशासी अभियंता को सौंप दी है।
विज्ञापन
मंगलवार की रात संविदा कर्मी किरन पांडे लक्ष्मेश्वर में डायट के निकट बिजली की लाइन में काम कर रहे थे। इस बीच एक कर्मचारी ने लाइन चालू कर दी और किरन पांडे की करंट लगने से मौत हो गई।
विज्ञापन
विद्युत वितरण खंड के अधिशासी अभियंता डीडी पांगती ने बताया कि अधीक्षण अभियंता तरुण कुमार के आदेश पर लाइन चालू करने वाले कर्मचारी चंदन गोस्वामी को निलंबित कर दिया गया है और मामले की जांच के लिए विद्युत परीक्षण खंड के अधिशासी अभियंता कन्हैया मिश्रा की अध्यक्षता में कमेटी गठित की गई है।
विज्ञापन
जांच रिपोर्ट मिलने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। इधर उत्तराखंड विद्युत संविदा कर्मचारी संगठन की बैठक में किरन पांडे की करंट से मौत होने पर गहरा शोक जताया गया।
कर्मचारियों ने मृतक के परिवार को उचित मुआवजा देने, मृतक की पत्नी को भरण पोषण के लिए योग्यता के अनुसार नौकरी देने, घटना के लिए जिम्मेदार व्यक्ति को सख्त सजा देने और इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए ठोस व्यवस्था करने की मांग की।
अगर विद्युत कारपोरेशन ने इन मांगों को पूरा नहीं किया तो आंदोलन किया जाएगा। बैठक में संगठन के अरविंद सिंह बिष्ट, जगदीश नगरकोटी, दिनेश रौतेला, हीरा सिंह तनवाल, दिनेश मठपाल, ब्रजभूषण पांडे, सुरेश लाल, ललित रौतेला, डीसी पांडे, बची सिंह जलाल आदि मौजूद थे।