फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   no Rout in Holly

होली में हुड़दंग करने वालों पर होगी कार्रवाई

Wed, 18 Feb 2015 11:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर। Updated Wed, 18 Feb 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
no Rout in Holly

एसपी एनएस नपलच्याल और एसडीएम फींचाराम चौहान ने यहां व्यापारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर होली के दौरान शांति व्यवस्था में सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि होली के दौरान पुलिस खास चौकसी बरतेगी। अराजक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।

विज्ञापन


यहां कोतवाली में बैठक को संबोधित करते हुए एसपी ने कहा कि होली त्यौहार के दौरान पुलिस विशेष रूप से गश्त करेगी। अराजक तत्वों के खिलाफ कड़े कदम उठाए जाएंगे। शराब पीकर हुड़दंग करने वालों के साथ पुलिस सख्ती से पेश आएगी। किसी को भी माहौल बिगाड़ने की छूट नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि कहीं भी अराजकता होने पर पुलिस को सूचना दी जानी चाहिए। एसडीएम फींचाराम चौहान ने कहा कि होली के दौरान शांति कायम रखने के लिए व्यापारियों, आम लोगों का सहयोग जरूरी है।
विज्ञापन


बैठक में पूर्व मंत्री रामप्रसाद टम्टा, नगर पालिका अध्यक्ष गीता रावल, ब्लाक प्रमुख रेखा खेतवाल, इंद्र सिंह परिहार, दलीप सिंह खेतवाल, रणजीत सिंह बोरा, व्यापार मंडल अध्यक्ष उमेश फुलारा, किशन सोनी, कैलाश गड़िया, नवीन साह, सीओ धनीराम, कोतवाल हरक सिंह फिरमाल, एसएसआई गोपाल राम, रेवतीनंदन आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed