{"_id":"e89b89867c2beb620c817440f4691638","slug":"girl-haywire-with-my-cousin-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपने रिश्ते के भाई के साथ फुर्र हुई लड़की ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अपने रिश्ते के भाई के साथ फुर्र हुई लड़की
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
Updated Mon, 16 Mar 2015 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लमगड़ा थाना क्षेत्र अल्मोड़ा के अंतर्गत स्थित एक गांव की एक लड़की अपने रिश्ते के भाई के साथ भाग गई। लड़की के परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया लेकिन दोनों ने खुद को बालिग बताकर शादी करने की बात कही। पुलिस दोनों की उम्र का प्रमाण जुटा रही है। उसके बाद उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा।
लमगड़ा थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक लड़की गत गुरुवार शाम अपने गांव में ही रहने वाले अपने रिश्ते के भाई के साथ फरार हो गई। लड़की के गायब होने की सूचना मिलने के बाद उसके चाचा ने पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई। शनिवार को पुलिस ने लड़की को जैंती के निकट उसके रिश्ते के भाई के साथ पकड़ लिया। दोनों ने पुलिस को बताया कि वह कई साल से एक दूसरे को चाहते हैं और अब दोनों बालिग हो चुके हैं। दोनों ने पुलिस को यह भी बताया कि उन्होंने एक मंदिर में शादी कर ली है। हालांकि वह इसका प्रमाण नहीं दे पाए।
विज्ञापन
जैंती के चौकी प्रभारी जगदीश तिवारी ने बताया कि लड़की और लड़के के बयानों के बाद गांव से उनके आयु संबंधी प्रमाण मंगाए गए हैं। उसके बाद दोनों को बुधवार को अदालत में पेश किया जाएगा। फिलहाल लड़की को नारी निकेतन भेज दिया गया है और लड़के को मुचलके पर घर भेजा गया है।
विज्ञापन