{"_id":"e8dacc23f9d2d4b813471802562e3480","slug":"gdere-found-the-missing-man-s-body-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गधेरे में मिला लापता युवक का शव ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गधेरे में मिला लापता युवक का शव
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)
Updated Sat, 27 Jun 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पखवाड़ेभर से लापता सिलोर घाटी के युवक का क्षत-विक्षत शव मिला है। परिजनों ने टी-शर्ट और हाथ के कड़े से शव की शिनाख्त की। उपराजस्व निरीक्षण ने पंचनामा भरकर शव परिजनों को सौंप दिया। आशंका जताई जा रही है कि गधेरे में गिरने से उसकी मौत हुई है।
विज्ञापन
सिलोर महादेव इंटर कालेज के पास स्थित गधेरे में शनिवार सुबह कुछ ग्रामीणों ने युवक का शव देखा। देखते ही देखते मौके पर भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर उपराजस्व निरीक्षक उमेश नयाल भी मौके पर पहुंचे। शव को गधेरे से निकाला गया। अत्यधिक सड़-गल जाने से शिनाख्त मुश्किल हो रही थी। पड़ताल के बाद पता चला कि निकटवर्ती गांव सलौनी से कुछ दिन पूर्व प्रेमराम का पुत्र खुशाल राम लापता हुआ है।
विज्ञापन
पुलिस ने प्रेम राम को मौके पर बुलाकर शिनाख्त कराई, प्रेम राम ने टी-शर्ट और कड़ा पहचान लिया। शव का पंचनामा भरकर ग्रामीणों के आग्रह पर शव परिजनों को सौंप दिया गया। पिता प्रेम राम ने बताया कि खुशाल 12 जून की सुबह घर से बिना बताए कहीं चला गया, इसके बाद लौटकर नहीं आया। कई जगह ढूंढखोज की, लेकिन पता नहीं चला। परिजनों ने राजस्व पुलिस में गुमशुदगी भी दर्ज नहीं कराई थी।
विज्ञापन