फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Garlands of shoes

जूते की माला पहना कर मनचले को गांव में घुमाया

Tue, 08 Mar 2016 12:31 AM IST
almora
almora Updated Tue, 08 Mar 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
सल्ट (अल्मोड़ा)। चांच गांव के शिव मंदिर में जलाभिषेक को आने-जाने वाली महिलाओं के साथ छेड़छाड़ कर रहे मनचले युवक की ग्रामीणों ने जमकर धुनाई कर डाली। युवक के गले में जूते की माला डालकर पूरे गांव में घुमाया गया, शाम को उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। बताया गया है कि दो युवक सुबह से ही वहां महिलाओं पर फब्तियां कस रहे थे। ग्रामीणों को आता देख एक युवक फरार हो गया। देर शाम तक पुलिस को फरार युवक का सुराग नहीं लग सका था।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार निकटवर्ती मोहान के कुणखेत कुमेरिया निवासी युवक किशोर चंद्र और जितेंद्र सल्ट विकासखंड के चांच गांव पहुंचे। शिवरात्रि होने के कारण शिव मंदिर में सुबह से ही महिलाओं और युवतियों का आना-जाना लगा रहा। दोनों युवक रास्ते पर बैठ आती-जाती महिलाओं और युवतियों पर फब्तियां कस उनके साथ छेड़छाड़ कर रहे थे। दोपहर में महिलाओं ने ग्रामीणों से इनकी शिकायत की तो ग्रामीण एकत्रित होकर वहां पहुंचे।
विज्ञापन
जितेंद्र मौके से नौ दो ग्यारह हो गया, लेकिन किशोर चंद्र ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गया। इसके बाद शुरू हुई किशोर की धुनाई। ग्रामीणों ने किशोर की जमकर कुटाई की। उसके गले में जूते की माला डालकर पूरे गांव में घुमाया, शाम के वक्त ग्रामीणों ने किशोर को पुलिस के हवाले कर दिया। इधर पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दूसरे युवक जितेंद्र की तलाश चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed