{"_id":"23eb4e7e376f82e5c609bd61fcccc2c5","slug":"eleagal-wine-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध शराब बेचते चार दुकानदार धरे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध शराब बेचते चार दुकानदार धरे
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Tue, 08 Dec 2015 10:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
आबकारी विभाग और प्रशासन की संयुक्त टीम ने शहर के सब्जी मंडी क्षेत्र में छापा मारा। चार दुकानदारों को अवैध शराब की बिक्री करते हुए पकड़ा। इनसे 14 बोतल देशी गुलाब ब्रांड और 10 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की है। आरोपियों का 60 आबकारी एक्ट में चालान किया गया है।
जिला आबकारी अधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि डीएम के निर्देश पर टीम ने सब्जी मंडी क्षेत्र में छापा मारा। मंडी क्षेत्र में चाय की दुकान चलाने वाले नंदन सिंह, मान सिंह, शक्ति सिंह और जय बहादुर अवैध शराब की बिक्री करते हुए पकड़े गए। इन आरोपियों की दुकानों से 14 बोतल देशी शराब और 10 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की है। इनका आबकारी अधिनियम की धारा 60 में चालान काटा गया। टीम में एसडीएम रिंकू बिष्ट, आबकारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह बिष्ट आदि शामिल थे।