फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Did not disclose the theft of millions

लाखों की चोरी का नहीं हुआ खुलासा

Wed, 18 Mar 2015 11:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा Updated Wed, 18 Mar 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
Did not disclose the theft of millions

चीनाखान और खत्याड़ी में घरों में हुई चोरियों का पुलिस अब तक सुराग नहीं लगा सकी है। पुलिस के डाग स्कॉड ने आज चीनाखान का निरीक्षण किया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। पुलिस के मुताबिक संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। इधर भाजपाइयों ने शहर में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर चिंता जताई है और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा है।

विज्ञापन


गत चार चोरों ने चीनाखान और खत्याड़ी में एक-एक घर में सेंधमारी कर सोने के आभूषण और नगदी साफ कर दी थी। प्रभावितों ने पुलिस में चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस दल ने दोनों स्थानों का मौका मुआयना कर जांच शुरू कर दी है। चीनाखान में पुलिस खोजी कुत्ते लेकर पहुंची, लेकिन खास सफलता नहीं मिल पाई है। इधर कोतवाल पीएल वर्मा ने बताया कि चोरी की दोनों घटनाओं में संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। एसओजी की टीम को भी जांच में लगाया गया है। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


इधर भाजपा कार्यकर्ताओं ने चोरी की बढ़ती घटनाओं के लिए पुलिस की कार्यप्रणाली को जिम्मेदार बताया है। कार्यकर्ताओं ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर घटनाओं को रोकने और दर्ज मामले के चोरों की गिरफ्तारी की मांग की। एसपी से मिलने वालों में नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र बिष्ट, पंकज जोशी, राजीव गुरुरानी, संजय अग्रवाल, हेमंत बिष्ट, दर्शन रावत, जगत कनवाल, दीपक भट्ट, महिपाल बिष्ट, देवाशीष नेगी आदि शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed