{"_id":"a47ffe4fb2f5b75ced2872cf7b36e094","slug":"crushing-three-including-a-restaurant-in-garden-of-theft-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी के गार्डर समेत तीन दबोचे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी के गार्डर समेत तीन दबोचे
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
Updated Mon, 23 Feb 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निर्माणाधीन सरयू पुल से लोहे के गार्डर चुरा ले गए दो युवक कबाड़ी को बेचते धरे गए। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही मैक्स जीप सीज कर दी है।
सरयू पर निर्माणाधीन पुल के ठेकेदार पुड़कुनी निवासी आनंद सिंह मेहता ने पुलिस से लोहे का सामान चोरी होने की शिकायत की थी। ठेकेदार ने बताया निर्माणाधीन पुल के लिए मौके पर रखे गए लोेहे के गार्डर आदि कुछ समय से गायब हो रहे हैं। अभी तक करीब दो लाख का सामान चोरी हो गया है।
सोमवार की दोपहर श्रमिकों ने कुछ लोगों के बारे में बताया, जो तीन गार्डर लेकर भराड़ी मार्ग की तरफ मैक्स (यूके02-टीए/0982) से जा रहे थे। उन्होेंने पुलिस को सूचना दी। कोतवाल हरक सिंह फिरमाल ने पुलिस बल के साथ वाहन का पीछा किया और भराड़ी मार्ग पर पकड़ लिया। वे बासीनगर मुरादाबाद (यूपी) निवासी कबाड़ी अंसार अली को गार्डर बेच रहे थे। पुलिस ने आरे निवासी मनीष सिंह, खेमपाल सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया। तीनों के खिलाफ पुलिस ने ठेकेदार की ओर से धारा 379 और 411 के तहत मामला दर्ज किया है।