{"_id":"b97117f811c33962c8600f8fa09a6751","slug":"class-a-misdemeanor-child-of-returning-to-school-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल से लौट रही कक्षा एक की बच्ची से दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कूल से लौट रही कक्षा एक की बच्ची से दुष्कर्म
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)
Updated Thu, 12 Mar 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ताड़ीखेत ब्लाक के सुदूरवर्ती एक गांव में पांच वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बालिका गांव के ही स्कूल में कक्षा एक की छात्रा है, जबकि आरोपी भी इसी गांव का है और इंटर का छात्र है। पीड़िता की मां की तहरीर पर राजस्व पुलिस ने धारा 376 और पाक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया।
विज्ञापन
तहरीर के अनुसार बृहस्पतिवार की दोपहर एक बजे बालिका स्कूल से लौट रही थी। तभी गांव के ही सागर ने उसे दबोच लिया और गधेरे में ले जाकर दुष्कर्म किया। वहां से गुजर रही महिला ने चीख-पुकार सुनकर जब गधेरे में देखा तो उसने शोर मचा दिया। इस पर आरोपी बच्ची को छोड़कर फरार हो गया। नायब तहसीलदार मोहन सिंह नेगी के नेतृत्व में उपराजस्व निरीक्षकों की एक टीम आरोपी की धरपकड़ के लिए ऐरोड़ गई, लेकिन वह गांव से फरार हो गया। राजकीय अस्पताल में बच्ची का उपचार कराया। शुक्रवार को मेडिकल कराया जाएगा। घटना के बाद से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन