जालली में व्यापारी गिरफ्तार, बंद रहा बाजार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
व्यापारी की गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही क्षेत्र के समस्त व्यापारियों और आम नागरिकों में आक्रोश फैल गया। सुबह व्यापारी नेताओं के नेतृत्व में जालली कस्बे में बैठक हुई और बाजार बंद कराने का निर्णय हुआ। व्यापारियों का आरोप था कि क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री आदि अनैतिक कार्यों को प्रश्रय देने के लिए व्यापारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आक्रोशित व्यापारियों ने गिरफ्तारी के विरोध में दिनभर प्रतिष्ठान बंद रखे, जिसके चलते आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। व्यापारियों ने कहा कि दो फरवरी को व्यापारी मधु शर्मा ने भी राजस्व पुलिस को तहरीर दी थी, लेकिन इस पर आज तक जांच तक नहीं की गई। बैठक में व्यापार मंडल कोषाध्यक्ष कुंदन सिंह, आनंद सिंह बिष्ट, खुशाल सिंह, पान सिंह, प्रताप सिंह, भुवन सिंह, हरीश पांडेय, जनार्दन पांडेय, गोपाल बिष्ट, दयाल कांडपाल, गोपाल किरोला, भैरव सिंह, रणजीत बिष्ट, नरेंद्र मिश्रा आदि मौजूद थे।
क्या है मामला
तहसील में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक 27 जनवरी की शाम जालली के व्यवसायी मधु मिश्रा का उपराजस्व निरीक्षक चंदन बिष्ट के साथ विवाद हो गया। कानूनगो पूरन बिष्ट ने बताया कि उपराजस्व निरीक्षक और उक्त व्यवसायी का पहले से ही विवाद चल रहा था। वक्त मधु मिश्रा ने पटवारी चौकी में जाकर चंदन बिष्ट और उसकी बहू को बंद कर दिया। मिन्नतों के बाद मिश्रा ने दरवाजा खोला और उपराजस्व निरीक्षक के सरकारी कागजात जला दिए। महिला के साथ बदसलूकी, मारपीट भी की। 30 जनवरी को उपराजस्व निरीक्षक चंदन बिष्ट ने द्वाराहाट तहसील में एफआईआर दर्ज कराई। नायब तहसीलदार आरके लाल ने बताया कि इसके बाद उन्होंने मामले की जांच की, आरोप सही पाए गए थे।
जालली में पुलिस थाना खोलने की मांग
रानीखेत। जालली क्षेत्रवासियों का कहना था कि सुदूरवर्ती क्षेत्र होने के कारण अवैध शराब की बिक्री के साथ ही तमाम अनैतिक कार्य होते हैं, आए दिन अराजकता का माहौल बना रहता है। जिस कारण लोगों को परेशानी होती है। इसलिए क्षेत्र में पुलिस थाना खुलना जरूरी है।
कोट ---------
- इस मामले में जालली के आरोपी व्यापारी मधु मिश्रा की तरफ से शिकायती पत्र दिया गया था, किसी भी तरह मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। इस मसले की भी जांच चल रही है। - आरके लाल, नायब तहसीलदार द्वाराहाट।