फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Boulder fell on the house, a trampled to death

घर पर बोल्डर गिरा, कुचलकर एक की मौत

Tue, 03 Mar 2015 11:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर। Updated Tue, 03 Mar 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
Boulder fell on the house, a trampled to death

सोमवार शाम तेज बारिश में पहाड़ी से गिरे बोल्डर से घर के भीतर आराम कर रहे व्यक्ति की कुचलकर मौत हो गयी जबकि उसकी पत्नी को चोटें आई हैं। एसडीएम केएस टोलिया और तहसीलदार मदन सिंह बिरोड़िया ने घटना स्थल का जायजा लिया।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार जालेख निवासी नारायण राम (45) यहां भयूं गांव में पत्नी लछिमा देवी के साथ किराए के मकान में रहते थे। वह यहां मजदूरी करते थे जबकि उनका बेटा दिल्ली में नौकरी करता है। सोमवार शाम आठ बजे तेज बारिश के दौरान मकान के पीछे पहाड़ी से बड़ा बोल्डर टिन की छत को तोड़कर नारायण राम के ऊपर आ गिरा और वह इससे कुचल गए। हादसे के समय नारायण राम चारपाई पर आराम कर रहे थे।
विज्ञापन


खाना पका रही पत्नी लछिमा को भी मामूली चोटें आई हैं। बोल्डर गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां जमा हो गए। दोनों को 108 एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य  केंद्र ले जाया गया। डाक्टरों ने नारायण राम को मृत घोषित कर दिया। घटना के तुरंत बाद एसडीएम केएस टोलिया, तहसीलदार मदन सिंह बिरोड़िया मौके पर पहुंचे। तहसीलदार ने बताया कि  दैवीय आपदा के कारण यह हादसा हुआ है। मृतक की पत्नी को  मुआवजा दिलाने का आग्रह जिला प्रशासन से किया गया है। विधायक ललित फर्स्वाण और जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश सिंह ऐठानी ने हादसे पर दुख व्यक्त किया है। जिलाधिकारी भूपाल सिंह मनराल के निर्देश पर कपकोट में शव का पोस्टमार्र्टम कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed