फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Battery of professionals

पैसे नहीं देने पर व्यवसायियों से की मारपीट

Sat, 07 Mar 2015 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मौलेखाल (अल्मोड़ा)।
ब्यूरो/अमर उजाला, मौलेखाल (अल्मोड़ा)। Updated Sat, 07 Mar 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन

मानिला में एक व्यक्ति ने होली में स्थानीय व्यवसायी से चाकू की नोक  पर पांच हजार रुपये मांगे और नहीं देने पर मारपीट की। बीच बचाव करने वाले एक अन्य व्यक्ति के साथ भी आरोपी ने मारपीट की। दोनों को चोटें आई हैं। पीड़ित पक्ष ने इस बारे में पटवारी को लिखित तहरीर दी है। 

विज्ञापन


राजस्व पुलिस में दी गई तहरीर में बताया है कि आरोपी शिवम नैनवाल शुक्रवार को मानिला में पहुंचा और व्यवसायी नारायण सिंह से पांच हजार रुपए मांगने लगा। आरोप है कि पैसे नहीं देने पर उसने चाकू निकाल लिया। इस बीच पड़ोस के राजेश तिवारी ने बीच बचाव करने का प्रयास किया तो आरोपी ने नारायण सिंह के साथ ही राजेश तिवारी से भी मारपीट की और वहां से फरार हो गया।
विज्ञापन


दोनों लोगों को चोटें आई हैं। उन्हें इलाज के लिए देवायल के अस्पताल में ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। दोनों ने मानिला के पटवारी के यहां आरोपी के खिलाफ लिखित तहरीर दी है। पटवारी इशा नवाब ने बताया कि जांच के बाद एफआईआर दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed