फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   सोने की मूर्ति, चांदी के छत्र, जेवरात और नगदी चोरी

सोने की मूर्ति, चांदी के छत्र, जेवरात और नगदी चोरी

Tue, 19 Jun 2018 12:52 AM IST
Updated Tue, 19 Jun 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
सोने की मूर्ति, चांदी के छत्र, जेवरात और नगदी चोरी
gold
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। चोरों ने रविवार की रात ग्राम पंचायत भनोटिया में दो घरों के ताले तोड़कर नकदी, सोने की मूर्ति, चांदी के छत्र और पूरे क्षेत्रवासियों के लिए महत्व रखने वाली नाग देवता की मूर्ति और जेवरात चोरी कर लिए हैं। राजस्व विभाग की टीम ने मौका मुआयना करने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

राजस्व निरीक्षक खीमानंद त्रिपाठी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत भनोटिया में रविवार की रात चोरों ने जगदीश जोशी पुत्र सुरेशानंद जोशी के नए मकान का ताला तोड़कर घर के एक कक्ष में बने बदरीनाथ और भैरव मंदिर में रखे चांदी के एक किलोग्राम के छत्र, सोने की छोटी प्रतिमा, अटैची में रखे साठ हजार रुपये और सोने की आठ अंगुठियां आदि जेवरात चुरा लिए हैं। त्रिपाठी ने बताया कि संबंधित परिवार पुराने मकान में रहता है। जगदीश चंद्र पंडिताई का कार्य करते हैं। बताया कि चोरों ने गांव में ही खीमानंद लखेड़ा के पुराने मकान का ताला भी तोड़ा है, अलबत्ता वहां से कोई सामान चोरी नहीं किया। बताया कि संबंधित परिवार नए मकान में रहता है।
विज्ञापन



सोने की मूर्ति, चांदी के छत्र, जेवरात और नगदी चोरी
रविवार की रात ग्राम पंचायत भनोटिया में दिया वारदात को अंजाम

नाग देवता का था बड़ा महत्व
चौखुटिया(अल्मोड़ा)। जगदीश जोशी के घर में बने जिस मंदिर से चोरी हुई है वह मंदिर निकटवर्ती गांव के लोगों के लिए भी महत्वपूर्ण है। जानकारी के अनुसार क्षेत्र में होने वाले भैरव देवता से संबंधित बड़े आयोजन के दौरान मंदिर में रखे नाग देवता को तांबे की थाली में रखकर ले जाया जाता था। इधर चोरी गए सामान के साथ नाग देवता के चोरी होने से पूरे गांव के लोग दुखी और गुस्से में हैं। लोगों ने प्रशासन से चोरों का शीघ्र पता लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed