फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   मायके आई विवाहिता ने जहर गटक कर खुदकुशी की

मायके आई विवाहिता ने जहर गटक कर खुदकुशी की

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Mar 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
मायके आई विवाहिता ने जहर गटक कर खुदकुशी की

विज्ञापन
अल्मोड़ा। दन्यां थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम कलौटा की एक विवाहिता ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली है। विवाहिता की शादी इसी साल 19 जनवरी को द्वाराहाट निवासी एक युवक के साथ हुई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय अल्मोड़ा भेज दिया है।


दन्यां पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक भनोली तहसील के अंतर्गत ग्राम कलौटा निवासी पूरन चंद्र पाण्डे की पुत्री राधा पांडे की शादी इसी साल 19 जनवरी को द्वाराहाट निवासी शेखर तिवारी के साथ हुई थी। राधा देवी इन दिनों अपने मायका कलौटा आई हुई थी। शुक्रवार की दोपहर में राधा देवी ने घर में ही जहरीला पदार्थ खा लिया। घटना की जानकारी जब तक परिजनों को मिलती जब तक काफी देर हो चुकी थी। चिकित्सालय ले जाने से पूर्व ही उसने दम तोड़ दिया था। घटना की सूचना दन्यां थाने में दी गई। सूचना के बाद प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र चौधरी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव का पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय अल्मोड़ा भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि अभी तक किसी भी प्रकार की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed