{"_id":"5c13e45bbdec2253b011391d","slug":"41544807515-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चनौली के पास हुई पिकप दुर्घटना में मरने वालों की संख्या चार हुई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चनौली के पास हुई पिकप दुर्घटना में मरने वालों की संख्या चार हुई
Updated Fri, 14 Dec 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। बृहस्पतिवार शाम चनौली के पास हुई पिकप दुर्घटना में मरने वालों की संख्या अब चार हो गई है। बेस अस्पताल में भर्ती गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति ने भी शुक्रवार सुबह दम तोड़ दिया। मृतक दूल्हे का सगा भाई था। जिलाधिकारी ने दुर्घटना के मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दे दिए हैं।
उधर बेस अस्पताल से बृहस्पतिवार देर रात चार अन्य घायलों को भी हल्द्वानी रेफर कर दिया गया है जबकि तीन घायल अभी बेस अस्पताल में भर्ती हैं।
बता दें कि बृहस्पतिवार शाम को दौला नगरखान से बारातियों को लेकर आ रहा एक पिकप वाहन चनौली के पास 100 फुट गहरी खाई में जा गिरा। दुर्घटना में पिकप में सवार तीन बारातियों की मौके पर ही मौत हो गई थी और 11 लोग घायल हो गए थे।
बेस अस्पताल के पीएमएस डॉ. एचसी गड़कोटी ने बताया कि शुक्रवार सुबह संतोष पुत्र हरीश राम निवासी बाड़ेछीना की इलाज के दौरान मौत हो गई। बताया गया है कि मृतक दूल्हे का भाई था। इसके अलावा कुंदन पुत्र लक्ष्मण निवासी पाटी, कमल पुत्र प्रताप निवासी धारी, पूरन पुत्र देवराम निवासी लोब बागेश्वर और पवन कुमार पुत्र पूरन चंद्र निवासी लोब (बागेश्वर) को भी हल्द्वानी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
बेस अस्पताल में खलील पुत्र जमील निवासी सितारगंज, शंकर राम पुत्र संतराम निवासी बाड़ेछीना, मो. असफाक पुत्र मो. शाह निवासी बहेड़ी का इलाज चल रहा है। इधर एसडीएम विवेक राय ने बताया कि दुर्घटना के मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश हो गए हैं और उन्होंने जांच शुरू कर दी है।
उन्होंने बताया कि चारों शवों का पोस्टमार्टम करके परिजनों को सौंप दिया गया है। इधर एआरटीओ आलोक जोशी ने बताया कि भार वाहन में केवल माल ही ले जा सकते हैं। घटना की मजिस्ट्रेटी जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।