{"_id":"5c9e6161bdec2213fb2ccb16","slug":"201553883489-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोर ले उड़ा शिक्षक का पर्स, थाने में दी प्राथमिकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोर ले उड़ा शिक्षक का पर्स, थाने में दी प्राथमिकी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अल्मोड़ा। धारानौला निवासी जीआईसी सत्यों के शिक्षक संदीप चौधरी गत रात बाजार से अपने घर को जा रहे थे। धारानौला में रामलीला मैदान के समीप अज्ञात व्यक्ति उनकी जेब से पर्स निकालकर गोपालधारा की ओर फरार हो गया। शिक्षक ने आज इसकी प्राथमिकी थाने में दर्ज कराई है।
संदीप चौधरी ने थाने में दी तहरीर में कहा है कि बृहस्पतिवार रात 9:30 बजे वह बाजार से धारानौला स्थित अपने आवास को जा रहे थे। धारानौला में रामलीला मैदान के समीप पीछे से एक व्यक्ति आया और उनकी पेंट की पीछे की जेब से पर्स निकालकर गोपालधारा की ओर भाग निकला। उन्होंने कुछ दूर तक चोर का पीछा किया लेकिन वह पकड़ में नहीं आया। पर्स में दो हजार रुपये के अलावा ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड, एटीएम, कार्ड, पैन कार्ड और पत्नी का पैन कार्ड था। उन्होंने पुलिस से कार्रवाई कर चोर का सुराग लगाने की मांग की है। ब्यूरो