फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   घर से भागकर जा रही लड़की को पुलिस ने परिजनों के सुपुर्द किया

घर से भागकर जा रही लड़की को पुलिस ने परिजनों के सुपुर्द किया

Sat, 09 Jun 2018 11:04 PM IST
Updated Sat, 09 Jun 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
घर से भागकर जा रही लड़की को पुलिस ने परिजनों के सुपुर्द किया
अल्मोड़ा। किसी बात पर परिजनों से नाराज होकर एक ट्रक में बैठकर हल्द्वानी जा रही लड़की को लमगड़ा पुलिस ने अनहोनी की आशंका के चलते रोक लिया। पूछताछ के बाद उन्होंने लड़की को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन


दरअसल दन्या निवासी एक लड़की परिजनों से किसी बात पर नाराज होकर घर से निकल गई। इस दौरान वह पिथौरागढ़ से हल्द्वानी की ओर जा रहे ट्रक यूके08 सीए 9375 में बैठ गई। इधर लमगड़ा थानाध्यक्ष राजेंद्र सिंह मय टीम के वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। चेकिंग के दौरान उन्होंने ट्रक में लड़की को बैठे देखा तो उन्होंने उससे पूछताछ की।
विज्ञापन


अनहोनी की आशंका के चलते लमगड़ा पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से लड़की को वहीं उतार लिया और दन्या पुलिस और लड़की के परिजनों को जानकारी दी। बाद में लड़की के परिजन थाने पहुंचे और उन्होंने सकुशल बरामदगी के लिए पुलिस का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed