{"_id":"5d0d1fa58ebc3e014601f814","slug":"15611411428-ranikhet-news23","type":"story","status":"publish","title_hn":"मासूम संग छेड़छाड़ में अज्ञात पर मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मासूम संग छेड़छाड़ में अज्ञात पर मुकदमा
विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। सात साल की बच्ची के साथ छेड़खानी के मामले में पुलिस ने पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच भी शुरू कर दी गई है।
नगर निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर कहा कि नौ जून को उनकी सात साल की बालिका बाहर खेल रही थी। इस दौरान एक अज्ञात व्यक्ति उसे बहला फुसलाकर सुनसान जगह पर ले गया और बच्ची के साथ छेड़छाड़ करने लगा। किसी तरह आरोपी के चुंगल से छूटकर घर पहुंची मासूम ने परिजनों को आपबीती बताई। इस पर पीड़िता के पिता ने कोतवाली में तहरीर सौंपकर आरोपी की खोजबीन कर उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। शुक्रवार को पुलिस ने मामले में पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच एसएसआई बसंती आर्या को सौंपी गई है।
कोतवाल नारायण सिंह ने बताया कि पाक्सो की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच भी शुरू कर दी गई है। आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा। इधर नगर में लगातार आपराधिक गतिविधियां बढ़ने से स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि रानीखेत जैसे शांत शहर में इस तरह की वारदात होना गंभीर मसला है, पुलिस को मुस्तैदी से सुरक्षा व्यवस्था संभालनी चाहिए।
विज्ञापन
एनडीपीएस एक्ट में वांछित को भेजा जेल
रानीखेत। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में लंबे समय से वांछित चल रहे अभियुक्त चार्ली उर्फ देवकीनंदन को लखनऊ से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। कोतवाल नारायण सिंह ने बताया कि इसी साल फरवरी में घिंघारीखाल पर पुलिस ने भारी मात्रा में गांजा पकड़ा था। दो अभियुक्तों को जेल भेज दिया था, पूछताछ में सरगना का नाम चार्ली बताया गया था, तब से उसकी खोजबीन चल रही थी।