फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   जालली में डेढ़ सौ मीटर गहरी खाई में समाई स्कार्पियो, एक की मौत

जालली में डेढ़ सौ मीटर गहरी खाई में समाई स्कार्पियो, एक की मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2019 12:25 AM IST
विज्ञापन
जालली में डेढ़ सौ मीटर गहरी खाई में समाई स्कार्पियो, एक की मौत

विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। जालली बाजार से बाराखाम की ओर जा रही स्कार्पियो कार अनियंत्रित होकर 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक सहित एक व्यापारी घायल हो गया। घायल व्यापारी को तत्काल यहां राजकीय अस्पताल लाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। चालक को हल्की चोटें आई हैं।

मंगलवार सुबह साढ़े 10 बजे स्कार्पियो कार (डीएल/7/सीई/7804) जालली बाजार से बाराखाम को जा रही थी। जालली से तीन सौ मीटर आगे गोलू देवता मंदिर के पास सिमोडाव में चालक ने कार पर नियंत्रण खो दिया और कार डेढ़ सौ मीटर नीचे खाई में जा गिरी। दुर्घटना में मेहरटाना भिकियासैंण निवासी गोविंद सिंह मेहरा (62) पुत्र बचे सिंह की मौके पर ही मौत हो गई] जबकि सनणैं द्वाराहाट निवासी श्याम पंत (48) पुत्र गोविंद बल्लभ पंत गंभीर रूप से घायल हो गए। जालली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें राजकीय अस्पताल रानीखेत के लिए रेफर कर दिया। जबकि चालक मेहरखोला द्वाराहाट निवासी गंभीर सिंह पुत्र रतन सिंह को हल्की चोटें आई हैं। उनका प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जालली में उपचार किया गया। सूचना के बाद मौके पर प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

---
घायल बोला, नशे में धुत था चालक
रानीखेत। राजकीय अस्पताल रानीखेत में उपचार करा रहे जालली स्कार्पियो हादसे के घायल श्याम सुंदर पंत ने बताया कि उनकी जालली में सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान है। वह भी कार से लिफ्ट मांग बैठे। कुछ दूर चलते ही कार खाई में गिर गई। उन्होंने बताया कि चालक नशे में था। कार खाई में गिरने के बाद वह स्वयं चलकर सड़क तक आए। उनके सिर में चोटें हैं, जबकि आधे कान की हड्डी भी कट चुकी है। सर्जन डा. मुकेश जोशी ने बताया कि एक दिन यहां अस्पताल में उपचार किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर ही रेफर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed