{"_id":"5a0b2e644f1c1b8d698bb68e","slug":"151510682212-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभी तक पकड़ में नहीं आए तस्कर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अभी तक पकड़ में नहीं आए तस्कर
Updated Tue, 14 Nov 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। काफलीखान के पास कुछ दिन पूर्व मारे गए तेंदुए के संबंध में वन संरक्षक उत्तरी वृत्त कुमाऊं डा. आईपी सिंह के आदेश के बाद गोपनीय जांच शुरू हो गई है। हालांकि अभी तेंदुए की पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आई है, लेकिन विभाग अपने स्तर से तेंदुए को मारने वाले तस्करों का पता लगाने में जुटा हुआ है।
पिछले दिनों तस्कर एक तेंदुए को मारकर सिर, खाल और नाखून भी साथ ले गए थे। जिसके बाद वन संरक्षक उत्तरी वृत्त कुमाऊं डा. आईपी सिंह ने इस संबंध में जांच के आदेश दे दिए थे। तब से लगातार वन विभाग के कर्मचारी मामले की तह तक जाने में जुटे हैं। हालांकि अभी तक पुख्ता सुराग उनके हाथ नहीं लगा है और इस मामले में किसी की गिरफ्तारी भी नहीं हुई है।
रेंज के वन क्षेत्राधिकारी मनोज सनवाल ने बताया कि एक दो दिन में तेंदुए के पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आ जाएगी। फिलहाल तेंदुए को मारने वालों का पता लगाया जा रहा है। इसमें पुलिस का भी सहयोग लिया जा रहा है।