फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   घर में घुसकर नकदी और सामान चुराया, पुलिस जांच में जुटी

घर में घुसकर नकदी और सामान चुराया, पुलिस जांच में जुटी

Sun, 07 Oct 2018 10:29 PM IST
Updated Sun, 07 Oct 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
घर में घुसकर नकदी और सामान चुराया, पुलिस जांच में जुटी
अल्मोड़ा। लोअर मालरोड निवासी गजेंद्र किरोला के घर में घुसकर चोर कुछ नकदी और दो सोने की अंगूठी चुरा ले गए। फिलहाल चोरी का पुलिस में कोई मुकदमा दर्ज नहीं है। बेस चौकी प्रभारी संतोष देवरानी ने बताया कि वारदात शुक्रवार रात हुई। इस दौरान गृह स्वामी गजेंद्र किरोला किसी कार्यवश परिवार समेत हल्द्वानी गए हुए थे।
विज्ञापन


घर में उन्होंने किसी रिश्तेदार को छोड़ा हुआ था, लेकिन वह रात को किसी अन्य के यहां सोने चला गया। मौके का फायदा उठाकर चोर घर में घुसे और उन्होंने वहां से कुछ नकदी और सोने की अंगूठियां चुरा लीं। इसकी जानकारी उनके रिश्तेदार ने ही दी। कितनी चोरी हुई इस बारे में गृह स्वामी के आने के बाद ही पता चलेगा। उन्होंने बताया कि फिलहाल पुलिस अपने स्तर से जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed