फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   बगैर लाइसेंस के चल रहे चार बिलियडर्स सेंटर पुलिस ने बंद कराए

बगैर लाइसेंस के चल रहे चार बिलियडर्स सेंटर पुलिस ने बंद कराए

Fri, 01 Jun 2018 11:16 PM IST
Updated Fri, 01 Jun 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
बगैर लाइसेंस के चल रहे चार बिलियडर्स सेंटर पुलिस ने बंद कराए
अल्मोड़ा। थाना कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को नगर के सभी बिलियर्ड्स केंद्रों में औचक छापेमारी की और इस दौरान पुलिस ने लाइसेंस के मानकों का उल्लंघन करने वाले सात बिलियर्ड्स सेंटरों के खिलाफ उत्तराखंड पुलिस अधिनियम के तहत कार्रवाई कर उनका चालान किया गया जबकि बगैर लाइसेंस के चल रहे चार बिलियर्ड सेंटरों को बंद कराया गया।
विज्ञापन

नगर में कई स्थानों पर 12 से अधिक बिलियर्ड्स सेंटर खुले हैं। इनमें से कई बिलियर्ड्स सेंटरों में नशाखोरी, हुड़दंग मचाते हुए आसपास के लोगों को परेशान करने संबंधी शिकायत थी। इसका संज्ञान लेते हुए एसएसपी पी रेणुका देवी ने नशाखोरी पर अंकुश लगाने के जिलेभर की थाना, चौकी पुलिस को अपने क्षेत्रों में बिलियर्ड्स, स्नूकर, बार, पब, बियर बार में चेकिंग अभियान चलाने, नियमों का पालन न करने वाले ऐसे बिलियर्ड सेंटरों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए थे। एसएसपी के निर्देश के बाद शुक्रवार को कोतवाली पुलिस ने नगर के सभी बिलियर्ड्स केंद्रों पर छापे मारे। इस दौरान पुलिस ने हुड़दंग मचाने, नशाखोरी, आसपास के लोगों को परेशान करने पर चौघानपाटा, टैक्सी स्टेंड, नियाजगंज, एलआर साह रोड, धारानौला आदि जगहों पर स्थित बिलियर्ड्स केंद्रों का चालान काटा। वहीं बगैर लाइसेंस के चल रहे चार बिलियर्ड्स केंद्रों को बंद करा दिया।
विज्ञापन


लाइसेंस के मानकों का उल्लंघन करने पर सात बिलियर्ड केंद्रों का चालान
बिलियर्ड केंद्रों में नशाखोरी, हुड़दंग की शिकायत मिलने पर पुलिस की कार्रवाई
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed