फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   अराजक तत्वों ने बाइक में आग लगाई

अराजक तत्वों ने बाइक में आग लगाई

Mon, 25 Jun 2018 10:56 PM IST
Updated Mon, 25 Jun 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
अराजक तत्वों ने बाइक में आग लगाई
अल्मोड़ा। अराजक तत्वों ने रविवार रात पूर्वी पोखरखाली में एक बाइक को आग के हवाले कर दिया। जानकारी के मुताबिक बाइक घर के पास खड़ी थी। रात में अज्ञात तत्वों ने बाइक होंडा साइन में आग लगा दी। यह घटना रात करीब एक बजे की है। कुछ लोगों ने आग को बुझाने का प्रयास भी किया, लेकिन तब तक बाइक जलकर पूरी तरह नष्ट हो चुकी थी। इधर पुलिस ने बताया कि अब तक किसी व्यक्ति ने बाइक जलने को लेकर कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है। बताया गया है कि बाइक स्वामी कहीं बाहर गया है। इधर एसएसजे परिसर के पूर्व छात्र संघ कोषाध्यक्ष प्रयाग जोशी ने नगर के मोहल्लों में रात के वक्त पुलिस गश्त तेज करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि कई संदिग्ध युवक नशे में इधर-उधर घूमते रहते हैं। यही तत्व ऐसी हरकतें कर रहे हैं। लोगों ने बताया कि नगर के विभिन्न मोहल्लों में बीते दो सालों में चार बाइकें जल चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed