फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   चोरों का भूमियां मंदिर में धावा, 40 से अधिक घंटियां चुराई

चोरों का भूमियां मंदिर में धावा, 40 से अधिक घंटियां चुराई

Thu, 10 May 2018 10:56 PM IST
Updated Thu, 10 May 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
चोरों का भूमियां मंदिर में धावा, 40 से अधिक घंटियां चुराई
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। चोरों ने बुधवार रात भूमियां मंदिर जैनल में धावा बोलकर चालीस से अधिक छोटी-बड़ी घंटियां चुरा लीं। मंदिर में चोरी की घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में रोष है। लोगों ने चेतावनी दी है यदि सात दिन के भीतर चोरी का खुलासा नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक बुधवार रात चोर भिकियासैंण-जैनल मोटर मार्ग किनारे भूमियां मंदिर में घुस गए और वहां श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित की गई 40 से अधिक छोटी-बड़ी घंटियों को चुरा ले गए। सुबह मंदिर में घंटियां नहीं देखकर लोग चौंक गए। ग्राम प्रधान जीवन सिंह बिष्ट ने बताया कि मुख्य गेट पर टंगी एक ही घंटी का वजन करीब 50 किलो था।
विज्ञापन


उन्होंने ग्रामीणों की ओर से उपजिलाधिकारी गौरव चटवाल को सौंपे ज्ञापन में कहा है यदि राजस्व पुलिस ने एक सप्ताह में चोरी का खुलासा नहीं किया तो आंदोलन शुरू किया जाएगा। ज्ञापन में प्रधान जीवन सिंह, शेरसिंह, कुंदनसिंह, देवसिंह, गोपालसिंह, राज रौतेला, प्रेम सिंह आदि के हस्ताक्षर हैं। उपजिलाधिकारी ने राजस्व उपनिरीक्षक को मामले के खुलासा करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed