{"_id":"5a3010c74f1c1bca678c120f","slug":"101513099463-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइबर ठगों से खाते से 2.51 लाख उड़ाए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
साइबर ठगों से खाते से 2.51 लाख उड़ाए
Updated Tue, 12 Dec 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। साइबर अपराधियों ने बीते दिनों एक व्यक्ति के खाते से 2.51 लाख रुपये निकाल लिए। पीड़ित व्यक्ति ने मामले की रिपोर्ट अल्मोड़ा कोतवाली में दर्ज कराई है। कुछ अन्य मामलों में भी साइबर अपराधियों ने अल्मोड़ा में बीते दिनों तीन लोगों के खातों से सवा दो लाख रुपये निकाल लिए थे।
जानकारी के मुताबिक कुछ संदिग्ध लोगों ने जौहरी बाजार में स्थित एसबीआई के एटीएम से रुपये निकालने पहुंचे गाजा (मुक्तेश्वर) निवासी दीवान सिंह पुत्र कुंवर सिंह को झांसे में लेकर स्कीमिंग मशीन से उसके एटीएम कार्ड की क्लोनिंग कर दी थी। फिर अगले दो-तीन दिनों में उनके खाते से 2.51 लाख रुपये निकाल लिए। पुलिस ने बताया कि यह घटना बीते 28 अक्तूबर की है, लेकिन उक्त व्यक्ति ने एफआईआर इसी सोमवार को कोतवाली में दर्ज कराई है।
बता दें कि साइबर अपराधियों ने अक्तूबर में अल्मोड़ा कुछ एटीएम में पहुंचकर तीन लोगों के एटीएम कार्ड की क्लोनिंग करके उनके खातों से भी करीब सवा दो लाख रुपये निकाल लिए थे। बाद में पुलिस ने इस मामले का पर्दाफाश करते हुए गोंडा से एक साइबर अपराधी को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस का मानना है कि साइबर ठगी के इन सभी मामलों में इसी गिरोह का हाथ है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। इस मामले में पुलिस को दो अन्य आरोपियों की तलाश है।