{"_id":"64fb638bcd71c633ad01ce6b","slug":"crime-news-poeple-beaten-each-other-in-district-almora-news-c-232-1-alm1001-2717-2023-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: पुलिस चौकी में दो युवकों में मारपीट, गिरफ्तार किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: पुलिस चौकी में दो युवकों में मारपीट, गिरफ्तार किया
Fri, 08 Sep 2023 11:40 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Fri, 08 Sep 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। आपस में लड़ते हुए दो लोग पुलिस चौकी पहुंचे और पुलिस की मौजूदगी में मारपीट पर उतारू हो गए। इस पर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार बीते बृहस्पतिवार को जिले के चौमू गांव निवासी पान सिंह राणा और धौलछीना के ऐड़ीखान निवासी प्रेम कुमार आपस में लड़ाई-झगड़ा करते हुए धारानौला पुलिस चौकी पहुंचे। चौकी में भी दोनों हाथापाई करने लगे। पुलिस कर्मी दोनों को समझाते रहे, लेकिन उन पर कोई असर नहीं हुआ। इस पर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। सीओ विमल प्रसाद ने बताया कि दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई की गई। संवाद