फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   crime news in district.

Almora News: फर्जी चिट फंड कंपनी बनाकर एक करोड़ की धोखाधड़ी करने का आरोपी गिरफ्तार

Thu, 05 Jun 2025 11:25 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Thu, 05 Jun 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
crime news in district.
अल्मोड़ा। फर्जी चिट फंड कंपनी बनाकर एक करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने वाले इनामी संजय सिंह को पुलिस ने मध्यप्रदेश से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

चमना (छानागोलू) निवासी प्रकाश सिंह ने 22 फरवरी 2021 को द्वाराहाट थाने में तहरीर सौंपी। कहा कि साई राम बिलटेक लिमिटेड, श्री राम मल्टी प्रोडयूसर कंपनी लिमिटेड और अनन्या आरटीएम सेल एंड मार्केटिक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ने वर्ष 2014 में मेन मार्केट बग्वालीपोखर में अपना कार्यालय खोला था। विश्वास कर उन्होंने कंपनी के लिए कार्य करना शुरू किया।
विज्ञापन

उन्होंने अपना और अपने जानने वाले सैकड़ों लोगों के करीब एक करोड़ रुपये आरडी और एफडी के रूप मे कंपनी मे जमा कराए। वर्ष 2017 तक कंपनी लेन-देन करती रही। अगस्त 2017 में कंपनी ने अचानक अपना सॉफ्टवेयर बंद कर दिया। उन्होंने कंपनी से रुपये मांगे तो सिर्फ आश्वासन ही मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस दर्ज होने के बाद से पुलिस लगातार गिरफ्तारी के प्रयास कर रही थी। वर्ष 2021 में पुलिस ने फर्जी चिट फंड कंपनी बनाने वाले कंपनी के चेयरमैन मध्यप्रदेश के ढावलाधीर (काला पीपल शाजापुर) निवासी संजय सिंह मेवाड़ा (40) की गिरफ्तारी के लिए पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया। एसएसपी देवेंद्र पिंचा ने एएसपी हरबंस सिंह, सीओ रानीखेत विमल प्रसाद, निरीक्षक भुवन जोशी, द्वाराहाट थानाध्यक्ष अवनीश कुमार के नेतृत्व में टीम का गठन किया। तीन जून को पुलिस ने आरोपी संजय को एमपी के मिसरोद से गिरफ्तार कर लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed