फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   crime news in district.

Almora News: धौलछीना में तैनात पशु चिकित्सक के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज

Fri, 08 Aug 2025 12:08 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Fri, 08 Aug 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
crime news in district.
अल्मोड़ा। धौलछीना पुलिस ने एक पशु चिकित्सक के खिलाफ फार्मेसी अधिकारी का यौन उत्पीड़न करने के मामले में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल इस मामले में गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को पुलिस को दी तहरीर में एक पशु चिकित्सा फार्मेसी अधिकारी का कहना है कि पशुचिकित्सालय धौलछीना में कार्यरत डॉ. दीपक मेहरा उनका यौन उत्पीड़न कर रहे हैं। दिसंबर 2024 में वह इस मामले में सीवीओ अल्मोड़ा को भी शिकायत की थी। जिसके बाद पशु चिकित्सक ने उन्हें लिखित माफीनामा दिया था। आए दिन ये पशु चिकित्सक अस्पताल में मदिरा का सेवन कर आते हैं। वह उनके लिए अपमान जन शब्दों का भी प्रयोग करते हैं। उन्होंने आरोपी पशु चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। एसएसपी देवेंद्र पींचा का कहना है कि मामला दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है। कार्रवाई करने की मांग को महिला ने सीवीओ अल्मोड़ा, पशु चिकित्सा फार्मेसी संघ अल्मोड़ा और प्रांतीय संघ को भी पत्र भेजा है।
विज्ञापन

महिला आतंरिक समिति करेगी जांच
अल्मोड़ा। मामले की जांच महिला आंतरिक समिति से कराई जाएगी। सीवीओ डॉ. योगेश अग्रवाल का कहना है कि शिकायती मेल मिला था। इस संबंध में दोनों पक्षों को सुनने के बाद समिति जो भी निर्णय उसके बाद कार्रवाई की जाएगी। जिस चिकित्सक पर आरोप लगे हैं उससे संपर्क नहीं हो पा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed