{"_id":"688bc0846d6170dd170f7fee","slug":"crime-news-in-district-almora-news-c-232-1-ha11012-131671-2025-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: बेस अस्पताल में सुरक्षा कर्मी से मारपीट, पुलिस से शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: बेस अस्पताल में सुरक्षा कर्मी से मारपीट, पुलिस से शिकायत
Fri, 01 Aug 2025 12:44 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Fri, 01 Aug 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा के बेस अस्पताल में 30 जुलाई की रात अराजकतत्वों ने सुरक्षा कर्मी के साथ मारपीट की। विरोध करने पर उन्होंने जान से मारने की धमकी दी है। स्वास्थ्य कर्मियों ने पुलिस से शिकायत कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
बृहस्पतिवार सुबह बेस अस्पताल के कर्मचारियों ने आपात बैठक बुलाई। सुरक्षा सुपरवाइजर पूरन सिंह सिराड़ी ने कहा कि बीते बुधवार की रात अस्पताल के सुरक्षा गार्ड रूम में कुछ लोग घुसे और उन्होंने नर्सिंग अधिकारियों के फोटो दिखा कर जानकारी मांगने लगे। बताया कि इनमें स्थानीय कर्मचारी और दुकानदार भी शामिल थे।
मना करने पर सुरक्षा कर्मी पूर्व सैनिक चंद्र मोहन कांडपाल के साथ अभद्रता कर मारपीट की। बीच बचाव में आए सुरक्षा कर्मी दीपक सिंह मेहता, हयात सिंह, खीम राज सिंह, वाहन चालक दीवान सिंह, राजेंद्र सिंह को भी धमकी दी। बताया कि अस्पताल परिसर में अवैध तरीके से निजी और टैक्सी वाहन खड़े किए जाते हैं। इससे मरीजों, एंबुलेंस और जनता को दिक्कत होती है। मना करने पर गाड़ी मालिक और चालक अस्पताल स्टाफ से अभद्रता करते हैं।
विज्ञापन
कर्मियों ने इसकी सूचना बेस चौकी और चिकित्साधीक्षक कार्यालय में दी है। उन्होंने कर्मियों के साथ अभद्रता करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। बेस अस्पताल परिसर में महिला और पुरुष सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की मांग की है। बैठक में चिकित्साधीक्षक डॉ. अमित कुमार सिंह, सहायक नर्सिंग अधीक्षिका अनुगृह जोजफ, प्रशासनिक नोडल अधिकारी डॉ. अनिल पांडेय आदि मौजूद रहे।
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना
सुरक्षा कर्मियों के साथ हुई अभद्रता सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। बेस अस्पताल प्रबंधन पुलिस कार्यालय को पत्राचार कर घटना की जानकारी दे दी है। बेस अस्पताल कर्मचारियों का कहना है कि इस तरह की गतिविधियों से अस्पताल में काम करने वाले कर्मचारियों का मनोबल टूट रहा है। उन्होंने ऐसे अराजकतत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।