{"_id":"67e58dde74a1da76c008ec4e","slug":"crime-news-in-district-almora-news-c-232-1-alm1005-126023-2025-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: बकायेदार दुकानदारों के प्रतिष्ठानों पर परिषद ने चस्पा किए नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: बकायेदार दुकानदारों के प्रतिष्ठानों पर परिषद ने चस्पा किए नोटिस
Thu, 27 Mar 2025 11:11 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Thu, 27 Mar 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीखेत (अल्मोड़ा)। छावनी परिषद रानीखेत ने देयकों का भुगतान नहीं करने वाले दुकानदारों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए उन्हें नोटिस जारी किए हैं। ये नोटिस उनके प्रतिष्ठानों पर चस्पा कर दिए हैं। देयकों की अवशेष राशि जमा करने के लिए 29 मार्च तक की तिथि निर्धारित की है और चेतावनी दी है कि इसके बाद भी धनराशि जमा की तो संबंधित दुकानों का अगले वित्तीय वर्ष का नवीनीकरण निरस्त किया जाएगा।
छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी कुनाल रोहिला ने बताया कि कई बार नोटिस देने के बावजूद कई दुकानदारों ने अपने कर देयकों का भुगतान नहीं किया है। उन्होंने कहा कि परिषद अब बकायेदारों की सूची सार्वजनिक करने पर विचार कर रही है। राजस्व अधीक्षक राजेंद्र पंत ने कहा कि सभी दुकानदारों को निर्धारित समय सीमा के भीतर भुगतान करना अनिवार्य है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि 29 मार्च तक बकाया राशि जमा नहीं की गई तो कार्रवाई की जाएगी। इसमें दुकानों का नवीनीकरण रद्द करने के साथ-साथ जुर्माना भी लगाया जा सकता है।
इधर, छावनी परिषद ने सभी दुकानदारों से अपील की है कि वे जल्द से जल्द अपनी बकाया राशि का भुगतान कर दें ताकि कार्रवाई से बचें। अपील में कहा गया है कि परिषद का यह कदम वित्तीय अनुशासन बनाए रखने और प्रशासनिक नियमों को सख्ती से लागू करने के उद्देश्य से उठाया गया है।