फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Crime news in district.

Almora News: युवक को घर से बुलाया और पीटा, चार पर केस दर्ज

Mon, 26 Feb 2024 11:28 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Mon, 26 Feb 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
Crime news in district.
सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। क्षेत्र में चार लोगों ने एक व्यक्ति को घर से बुलाकर उसकी पिटाई कर दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

ताकुला के डोडियाल गांव निवासी जगदीश नगरकोटी ने तहरीर दी। इसमें बताया कि शनिवार रात आठ बजे के करीब आरोपी दीप चंद्र लोहनी, कुंदन सिंह सुयाल, भूपाल सिंह, कमल जोशी ने उसे फोन कर घर से सड़क पर बुलाया। चारों एक कार से वहां पहुंचे थे। उसके सामने आते ही चारों ने उसकी पिटाई शुरू कर दी। किसी तरह वह उनके चंगुल से बचकर निकला और पीएचसी ताकुला पहुंचकर उपचार कराया। थानाध्यक्ष कश्मीर सिंह ने बताया कि रविवार को तहरीर मिलने के बाद चारों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed