{"_id":"6522fb4e23e48112b500eb67","slug":"crime-case-file-against-people-almora-news-c-232-1-alm1001-3787-2023-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: फर्जी डिग्री से नौकरी पाने वाले सहायक शाखा डाकपाल पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: फर्जी डिग्री से नौकरी पाने वाले सहायक शाखा डाकपाल पर केस दर्ज
Mon, 09 Oct 2023 12:26 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Mon, 09 Oct 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। जिले के लमगड़ा थाना क्षेत्र में फर्जी डिग्री पर सहायक शाखा डाकपाल बने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। अल्मोड़ा के डाक निरीक्षक पूर्वी उप मंडल दीपक गोस्वामी ने मामले में पुलिस को तहरीर सौंपी थी।
अल्मोड़ा के डाक निरीक्षक पूर्वी उप मंडल दीपक ने बताया कि सितंबर 2021 में अटरमपुर ग्वाबगंज प्रयागराज निवासी विवेक कुमार मौर्या पुत्र केशव लाल मौर्या की लमगड़ा उप डाकघर की ध्यूली शाखा में सहायक शाखा डाकपाल पद पर नियुक्ति हुई। आरोपी के अंक प्रमाणपत्र का भौतिक सत्यापन कौशल्या देवी मेमोरियल हायर सेकेंड्री स्कूल शिवनगर बैरावा अटरामपुर प्रयागराज से कराया गया था। महानिदेशालय डाक विभाग के निर्देश पर आरोपी के प्रमाणपत्रों की दोबारा जांच हुई जिसमें आरोपी के अंकपत्र फर्जी मिले। मामले में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। संवाद