{"_id":"62ec131f6ec1fe7acb7fd276","slug":"crime-almora-news-hld471392776","type":"story","status":"publish","title_hn":"तस्करी पर अंकुश: अल्मोड़ा में पुलिस ने बरामद कीं 14 पेटी अवैध शराब, दो आरोपी आबकारी एक्ट में गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्करी पर अंकुश: अल्मोड़ा में पुलिस ने बरामद कीं 14 पेटी अवैध शराब, दो आरोपी आबकारी एक्ट में गिरफ्तार
Fri, 05 Aug 2022 12:12 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा
Published by: हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Aug 2022 12:12 AM IST
सार
एसएसपी प्रदीप कुमार राय ने एसओजी टीम और थाना, चौकी प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
अवैध शराब के बक्से
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुलिस ने पिथौरागढ़ मार्ग पर पेटशाल में काली मंदिर के पास कार से 14 पेटी अवैध शराब बरामद की है। पुलिस ने कार सवार दो आरोपियों को आबकारी एक्ट में गिरफ्तार किया है और वाहन को सीज कर दिया है।
एसएसपी प्रदीप कुमार राय ने एसओजी टीम और थाना, चौकी प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए हैं। पुलिस उपाधीक्षक (आपरेशन) ओशिन जोशी के नेतृत्व में एसओजी और पुलिस की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ मार्ग पर पेटशाल में काली मंदिर के पास कार (डीएल-5-सीएफ-3356) को रोककर तलाशी ली। वाहन में दो लोग बैठे हुए थे। पुलिस ने वाहन में रखी 14 पेटियों से अंग्रेजी शराब के पव्वे बरामद किए।
पुलिस ने वाहन सवार दीपक सिंह (29) निवासी जैती (लमगड़ा) और विजय सिंह (28) निवासी कोटा, पोस्ट चरचालीखान जिला अल्मोड़ा को आबकारी अधिनियम में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि दोनों युवक शहरफाटक से कसारदेवी की ओर शराब बेचने ले जा रहे थे। संवाद