फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Crime.

ताड़ीखेत के कोट गांव में जंगली सूअर ने महिला पर किया हमला,

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jul 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
Crime.
ताड़ीखेत (अल्मोड़ा)। ताड़ीखेत ब्लॉक के कोट गांव में जंगली सुअर ने खेतों में काम कर रही एक महिला पर हमला कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ताड़ीखेत में उपचार के बाद महिला को छुट्टी दे दी गई है।
विज्ञापन

क्षेत्र में तेंदुए का आतंक पहले से ही है। अब जंगली सुअर भी हमलावर हो गए हैं। ताड़ीखेत के कोट गांव निवासी मीना पंत अपने भवन के नीचे घास काटने गई थी। इसी बीच घात लगाए बैठे सुअर ने मीना पर हमला बोल दिया। हमले में मीना गंभीर रूप से घायल हो गई। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ग्रामीण इलाज के लिए लाए। महिला के पाव, हाथ में गंभीर घाव हो गए हैं। घटना से ग्रामीणों में दहशत और आक्रोश है। जंगली सुअर को ग्रामीणों ने जल्द पकड़ने की मांग की है। प्रधान अमित नेगी ने घायल महिला को मुआवजा देने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन

सुअर के हमले के बाद वन विभाग की टीम ने गांव का निरीक्षण किया। मादा सुअर झाड़ियों में अपने बच्चों के साथ छिपी थी। महिला घास काटते-काटते झाड़ी तक पहुंच गई जिस कारण सुअर हमलावर हो गया। टीम ने उसे ढूंढने का प्रयास किया लेकिन सुअर नहीं मिला। मुआवजे की करवाई चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरीश टम्टा, वन क्षेत्राधिकारी रानीखेत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed