{"_id":"62e035f8833f0627fa344a5a","slug":"crime-almora-news-hld470385692","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग बालिका का अपहरण करने वाला युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाबालिग बालिका का अपहरण करने वाला युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
पुलिस द्वारा हल्द्वानी से गिरफ्तार किया गया युवक। । संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : ALMORA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। दन्या में किशोरी का अपहरण होने से परिजनों में खलबली मच गई। घटना का पता चलते ही हरकत में आई पुलिस ने आरोपी को 72 घंटे में गिरफ्तार कर किशोरी का सकुशल बरामद कर लिया। आरोपी युवक किशोरी को हल्द्वानी से हरियाणा ले जाने की फिराक में था। बेटी के मिलने के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली है। घटना के बाद से किशोरी बेहद डरी हुई है। आरोपी दन्या कस्बे में ढाबा चलाता है।
दन्या थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक ग्रामीण ने दन्या थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी कि 23 जुलाई दौलीगाड़ निवासी केशर सिंह (26) उसकी 16 वर्षीय पुत्री को बहलाकर भगा ले गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 363, 366 में मामला पंजीकृत किया। एसएसपी प्रदीप कुमार राय ने मामले का संज्ञान लेकर अल्मोड़ा के डीएसपी विमल प्रसाद, दन्या थानाध्यक्ष सुशील कुमार, महिला थानाध्यक्ष अल्मोड़ा बरखा कन्याल को बालिका की जल्द तलाश करने और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित करने के निर्देश दिए।
डीएसपी विमल प्रसाद के नेतृत्व में थानाध्यक्ष सुशील कुमार और महिला थानाध्यक्ष बरखा कन्याल ने एक संयुक्त पुलिस टीम गठित कर बालिका की खोजबीन शुरू की। पुलिस ने दबिश देकर सोमवार को देवलचौड़ तिराहा हल्द्वानी से आरोपी युवक केशर सिंह को गिरफ्तार किया और बालिका को आरोपी युवक के कब्जे से सकुशल छुड़ा लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
घटना के बाद से तनाव में है बालिका : थानाध्यक्ष
दन्या थानाध्यक्ष सुशील कुमार ने बताया कि आरोपी हल्द्वानी में नाबालिग को साथ लेकर हरियाणा ले जाने के लिए बस के इंतजार में खड़ा था। उन्होंने बताया कि किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया गया। वह डिप्रेशन में है और खून की कमी के कारण अल्मोड़ा के एक अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष सुशील कुमार, महिला थानाध्यक्ष बरखा कन्याल कांस्टेबल नेत्र सिंह दरियाल, सुरेश भंडारी, अंजू शामिल रहे।