फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Cricketers Haryana won the final title

हरियाणा क्रिकेटर्स ने जीता फाइनल खिताब

Sun, 07 Feb 2016 11:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, सोमेश्वर (अल्मोड़ा)।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। Updated Sun, 07 Feb 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
Cricketers Haryana won the final title

स्व. दान सिंह बोरा फाउंडेशन की ओर से मां उत्तराखंड स्टेडियम में आयोजित दान सिंह मेमोरियल प्राइज मनी क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल हरियाणा क्रिकेटर्स की टीम ने जीता। फाइनल मैच हरियाणा क्रिकेटर्स और पपरसली अल्मोड़ा के बीच खेला गया।

विज्ञापन


टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए हरियाणा ने 15 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 130 रन बनाए। जवाब में पपरसली अल्मोड़ा की टीम 14 ओवर में 106 रन पर ऑलआउट हो गई। हरियाणा क्रिकेटर्स ने 24 रनों से मैच जीत लिया। हरियाणा की ओर से ललित ने सर्वाधिक 51, जतिन ने 15 रन बनाए।
विज्ञापन


पपरसली की ओर से दीपक और गुड्डू राणा ने दो-दो विकेट लिए। अंपायर हरीश जोशी, महेंद्र बोरा, स्कोरर विपिन कुमार थे। कमेंट्री दीपक गोस्वामी ने की। मुख्य अतिथि विधायक रेखा आर्या और विशिष्ट अतिथि चाय विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष कुबेर सिंह कठायत ने विजेता टीम को एक लाख रुपये नगद, ट्रॉफी, उप विजेता को 50 हजार रुपये और ट्रॉफी प्रदान की।
विज्ञापन
विज्ञापन



 मुख्य अतिथि ने कहा कि खिलाड़ियों की सहूलियत के लिए स्टेडियम का विस्तार किया जाएगा। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख दीपक बोरा, जिला पंचायत सदस्य बालम भाकुनी, किशोर नयाल, लाल सिंह बजेठा, जयंत कैड़ा, कौशल्या देवी, हीरा देवी, अमर सिंह, दीवान राणा, प्रकाश बिष्ट, प्रकाश जलाल, राजेंद्र बोरा, प्रकाश खाती, नर सिंह आदि थे। ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed