फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Cricket players showed talent in trial

ट्रायल में दिखाई अल्मोड़ा जिले के क्रिकेट खिलाड़ियों ने प्रतिभा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Dec 2020 05:32 PM IST
विज्ञापन
Cricket players showed talent in trial
रानीखेत (अल्मोड़ा)। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड की ओर से यहां एनसीसी मैदान में पुरुष अंडर-19 क्रिकेट खिलाड़ियों के चयन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिले के दूरदराज इलाकों से पहुंचे खिलाड़ियों ने अपनी अपनी प्रतिभा दिखाई। चयन प्रक्रिया में जिले के 73 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

प्रदेश की टीम का हिस्सा बनने के लिए क्रिकेट खिलाड़ी बेताब हैं। जिले के दूरदराज के इलाकों से प्रतिभा दिखाने को यहां 73 खिलाड़ी पहुंच गए। चयन प्रक्रिया के दौरान कोविड-19 के नियमों का पालन कराया जा रहा था। मुख्य चयनकर्ता संजय मेहरा और धीरेंद्र मेहरा की देखरेख में पर्यवेक्षक दीपक मेहरा ने खिलाड़ियों के खेल को बारीकी से देखा।
विज्ञापन

इस दौरान बल्लेबाजी, गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण हर क्षेत्र में खिलाड़ियों के खेल को परखा गया। क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव हर्ष गोयल ने बताया कि चयनित 17 खिलाड़ियों को सात दिसंबर से अंतर जिला कुमाऊं जोन मैच के लिए काशीपुर जाना होगा। इस दौरान वरिष्ठ खिलाड़ी महेंद्र बिष्ट, उपसचिव धीरज वर्मा, पंकज जोशी, कमेलश बिष्ट, परमवीर मेहरा, भरत अधिकारी, हिमांशु, जितेंद्र और तरुण साह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed