सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। स्व. दान सिंह बोरा फाउंडेशन चैंपियनशिप मनी प्राइज क्रिकेट टूर्नामेंट का मां उत्तराखंड स्टेडियम में आगाज हो गया है। उद्घाटन मैच में बिंता इलेवन की टीम ने खाती क्रिकेट क्लब डिगरा को चार विकेट से पराजित किया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी खाती क्रिकेट क्लब डिगरा की टीम ने 12 ओवर में 64 रन पर आउट हो गई। बिंता इलेवन के हर्षित ने पांच विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बिंता इलेवन की टीम ने गोपाल के 21 रनों के योगदान की बदौलत 10 ओवर मेें छह विकेट खोकर मैच जीत लिया। अंपायर दीवान बोरा और शिवराज बोरा, स्कोरर दीपक गोस्वामी और कपिलेश बोरा थे। इससे पहले मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि भुवन जोशी और विशिष्ट अतिथि दीपक आर्या ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। वहां व्यापार मंडल अध्यक्ष आनंद सिंह बोरा, त्रिभुवन बोरा, गणेश बजेठा, हरीश जोशी, राजेंद्र बोरा, भरत भाकुनी, भूपाल मेहरा, नंदन गोस्वामी, कैलाश बोरा, शिवेंद्र बोरा आदि थे।