फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Cricket in Ranikhet

पाली की टीम ने जीती जय भूमियां क्रिकेट प्रतियोगिता

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2020 06:20 PM IST
विज्ञापन
Cricket in Ranikhet
विजेता टीम को चैंपियन ट्राफी प्रदान करते मुख्य अतिथि धन सिंह रावत। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। ताड़ीखेत ब्लॉक के पाली नदुली में आयोजित जय भूमियां क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मेजबान पाली की टीम ने जीत लिया। फाइनल में पाली ने बधांण को हराया। विजेता टीम को 11 हजार रुपये नकद और ट्रॉफी प्रदान की गई। मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य पूर्व प्रमुख धन सिंह रावत ने पुरस्कार बांटे और खिलाड़ियों से अनुशासन और खेल भावना को तरजीह देने का आह्वान किया।
विज्ञापन

गनियाद्योली के पाली में जय भूमियां क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल पाली और बधांण की टीमें आमने-सामने थीं। बधांण की टीम ने पहले खेलते हुए 18 ओवर में 189 रन बनाए। पाली की टीम ने 16 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर जीत का लक्ष्य प्राप्त कर लिया। पूर्व प्रमुख जिला पंचायत सदस्य धन सिंह रावत ने पुरस्कार बांटे। उन्होंने कहा कि खेलों के माध्यम से शारीरिक और मानसिक विकास होता है। खेलों से युवा नशा जैसी प्रवृति से भी दूर रहते हैं। इस अवसर पर पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष हेमंत अधिकारी, गणेश अधिकारी, बीरबल रावत, देवेंद्र रावत, कुंदन रावत, मनोज रावत आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed