फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Cricket in Dwarahat

भौंरा प्रीमियर लीग के उद्घाटन मुकाबले में पिनोली की टीम ने मारी बाजी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2020 09:27 PM IST
विज्ञापन
Cricket in Dwarahat
बीटीकेआईटी मैदान में क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन करते पूर्व विधायक मदन बिष्ट।संवाद न्यूज ए? - फोटो : RANIKHET
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। भौंरा प्रीमियर लीग की ओर से यहां बिपिन त्रिपाठी कुमाऊं इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के खेल मैदान में क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन पूर्व विधायक मदन बिष्ट ने किया। उन्होंने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भागीदारी कर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का आह्वान किया। आयोजकों को पांच हजार रुपये की सहयोग राशि दी। उद्घाटन मैच में पिनोली की टीम ने तल्ली ढडोली को हराया। पिनोली की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवर में पांच विकेट खोकर 84 रन बनाए। 85 रनों का लक्ष्य का पीछा करने उतरी तल्ली ढडोली की टीम पिनोली के बालरों की बेहतरीन गेंदबाजी के चलते मात्र 50 रनों पर ढेर हो गई। भौंरा प्रीमियर लीग के अध्यक्ष पंकज बजेठा, प्रताप गोस्वामी, ईश्वर सिंह, सुरेंद्र सिंह, जगत बजेठा आदि ने अतिथियों, टीमों सहित सभी दर्शकों का आभार जताया। इस अवसर पर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष दिगंबर सिंह, नारायण रावत, जगत बजेठा, रघुवीर अधिकारी, जगत रौतेला, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि जगदीश रौतेला, पुष्कर अधिकारी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed