फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Create concrete action plan for disposal of waste bodies: Herbola

निकाय कूड़ा निस्तारण के लिए ठोस कार्ययोजना बनाएं : हर्बोला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Create concrete action plan for disposal of waste bodies: Herbola
अल्मोड़ा में हुई ठोस अपशिष्ट प्रबंधन कार्यशाला में मंचासीन नगरीय पर्यावरण संरक्षण परिषद के उपा? - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। नगरीय पर्यावरण संरक्षण परिषद के उपाध्यक्ष (राज्य मंत्री) प्रकाश हर्बोला ने कहा पर्यावरण संरक्षण के लिए निकायों को कूड़ा निस्तारण के लिए ठोस कार्ययोजना बनानी होगी। सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के लिए निकायों को आगे आना होगा।
विज्ञापन

हर्बोला यहां शिखर सभागार में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को लेकर नेशनल इंस्टीट्यूट आफ अर्बन अफेयर (एनआईयूए) और फीड बैंक फाउंडेशन गुड़गांव की ओर से ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को लेकर आयोजित तीन दिवसीय कूड़ा कचरा निपटान कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

शहरी विभाग के उपनिदेशक नीरज जोशी ने कहा कि निकाय ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिए आगे आएं। उन्होंने बताया कि गढ़वाल में हरिद्वार में कार्यशाला हुई थी, जबकि कुमाऊं मंडल के निकायों की कार्यशाला अल्मोड़ा में आयोजित की गई है। फीड बैंक फाउंडेशन गुड़गांव के सीईओ अजय सिन्हा ने ठोस कचरा प्रबंधन 2016 के नियमों के तहत निकायों में कूड़ा प्रबंधन करना है। उन्होंने प्लास्टिक कचरा प्रबंधन, बायोमेडिकल कचरा प्रबंधन, कंस्ट्रक्शन और डेमोलिस वेस्ट, इलेक्ट्रानिक वेस्ट नियमों के तहत कूड़ा निस्तारण के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यशाला में प्रतिभागी कुमाऊं मंडल के निकायों के अध्यक्ष और ईओ को ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के गुर सिखाए गए। साथ ही निकायों के प्रतिनिधियों और सभासदों के सुझाव भी लिए गए। इससे पहले शहरी विभाग के उप निदेशक नीरज जोशी और पालिकाध्यक्ष अल्मोड़ा प्रकाश जोशी ने दीप जलाकर कार्यशाला का शुभारंभ किया।

निकायों के मेयर नहीं पहुंचे कार्यशाला में
अल्मोड़ा। कुमाऊं मंडल के 31 निकायों के मेयर, अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारियों को कार्यशाला में आमंत्रित किया गया था, लेकिन कोई भी मेयर कार्यशाला में भागीदारी करने नहीं पहुंचे। उनके प्रतिनिधि के तौर पर संबंधित अधिकारियों ने कार्यशाला में भाग लिया। कार्यशाला में निकायों के अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी (अल्मोड़ा), अनीता दुबे (गूलरभोज), सीमा (दिनेशपुर), जयश्री पाठक (गंगालोहाट), कल्पना देवी (चिलियानौला), देवगिरि गोस्वामी (भिकियासैंण), प्रेम सिंह (नानकमत्ता), गोविंद शर्मा (लोहाघाट), मुकेश लाल (द्वाराहाट) हरीश दुबे (सितारजंग), सोनी राणा (खटीमा) के अलावा अन्य निकायों के अध्यक्ष और ईओ अल्मोड़ा श्याम सुंदर प्रसाद, सिटी मिशन मैनेजर मनोज कर्नाटक, सफाई निरीक्षक लक्ष्मण भंडारी, सभासद अमित साह, दीप्ति सोनकर, हेम तिवारी, सौरव वर्मा के अलावा निकायों के अधिशासी अधिकारियों ने भाग लिया। बुधवार को प्रतिभागियों को बागेश्वर पालिका क्षेत्र का भ्रमण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed