फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Cracks in walls lying, leaking roof

दीवारों में पड़ी दरारें, टपक रही छत

Mon, 19 Jan 2015 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर Updated Mon, 19 Jan 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
Cracks in walls lying, leaking roof

दूरस्थ क्षेत्रों में अस्पताल नहीं हैं। फिर भी स्वास्थ्य विभाग एएनएम सेंटर के रखरखाव पर भी ध्यान नहीं दे रहा। विभागीय लापरवाही की बानगी उद्यम स्थल का एएनएम सेंटर है। इसका भवन बदहाल हो चुका है। दीवारों में दरारें पड़ी हैं तो छत टपकती है। दरवाजे और खिड़कियों की लकड़ी सड़-गल चुकी हैं। फर्श भी कई जगह से उखड़ गया है।

विज्ञापन


सोमवार को मुख्यालय पहुंची सुरकाली रीमा की बीडीसी सदस्य शीला साह ने सीएमओ को हालात से अवगत कराया। बताया कि रीमा, सुरकालीगांव, स्यूनीगांव, दियाली, कुरौली, बाफिलागांव, पचार, महोली, रेखोलागांव, बैकोड़ी, उडियार पपोली, जारती और वड्यूड़ा समेत 14 ग्राम पंचायतों की महिलाओं, बच्चोें की स्वास्थ्य सुविधा के लिए उद्यम स्थल में वर्षों पूर्व एएनएम सेंटर भवन का निर्माण किया गया था, जो देखरेख, मरम्मत के अभाव में बदहाल हो चुका है। उन्होंने मांग पूरी न होने पर ग्रामीणों के सहयोग से आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है। सीएमओ डा. जेसी मंडल ने कहा कि समस्या को सुलझाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed