{"_id":"57ed5f374f1c1b240e573a92","slug":"cpu-was-posted-in-almora","type":"story","status":"publish","title_hn":"अल्मोड़ा में तैनात हुई सीपीयू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अल्मोड़ा में तैनात हुई सीपीयू
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Fri, 30 Sep 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। शहर में सिटी पेट्रोलिंग यूनिट (सीपीयू) की तैनात कर दी गई है। अल्मोड़ा राज्य का पहला ऐसा पहाड़ी नगर है जहां सीपीयू तैनाती की गई है। अब तक राज्य के चुुनिंदा मैदानी शहरों में ही सीपीयू काम कर रही है। बृहस्पतिवार को डीएम सविन कुमार बंसल और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिलीप सिंह कुंवर ने पुलिस लाइन में आयोजित एक कार्यक्रम के बाद सीपीयू को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन
सीपीयू और ट्रैफिक पुलिस कर्मियों ने बाइकों से नगर में फ्लैग मार्च किया।इस मौके पर डीएम बंसल ने लोगों से यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने में सहयोग का आह्वान किया। एसएसपी ने बताया सीपीयू की दो टीमें बनाई गई हैं।
विज्ञापन
पहली टीम में प्रेम सिंह पवार और अनिल धामी हैं और दूसरी टीम में ईश्वर सिंह और प्रकाश सिंह हैं। पहली टीम का कार्य क्षेत्र करबला से लक्ष्मेश्वर और दूसरी टीम का करबला से सिकुड़ा बैंड तक रहेगा। कहा कि नाबालिगों के वाहन चलाते पकड़े जाने पर उनके अभिभावकों को बुलाया जाएगा और वाहन सीज कर दिया जाएगा।
विज्ञापन