फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Covid Vaccination in Almora

जिले में 12 से 14 साल के 13 हजार बच्चों को लगा कोरोना का टीका

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Apr 2022 11:52 PM IST
विज्ञापन
Covid Vaccination in Almora
द्वाराहाट में कोविड जांच कराते बच्चे। संवाद - फोटो : RANIKHET
अल्मोड़ा। छोटे बच्चों को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग का टीकारण अभियान तेजी के साथ चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने जिले में 20 हजार बच्चों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा है, जिसमें से स्वास्थ्य विभाग 13 हजार बच्चों को टीका लगा चुका है। स्कूलों में बच्चों को टीका लगाने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

कोरोना की दूसरी लहर के बाद स्वास्थ्य विभाग ने बड़ों को कोरोना टीका लगाना शुरू किया था लेकिन तीसरी लहर के बाद बच्चों को भी टीका लगाने की व्यवस्था की गई। करीब एक माह पूर्व से स्वास्थ्य विभाग ने 12 से 14 साल के बच्चों के लिए कोरोना टीकाकरण अभियान शुरू किया था। स्कूलों में जाकर स्वास्थ्य विभाग की टीम बच्चों को टीका लगा रही है। जिले के स्कूलों में पढ़ रहे 13 हजार बच्चों को स्वास्थ्य विभाग कोरोना का टीका लगा चुका है। इधर 10 अप्रैल से वयस्कों को बूस्टर डोज लगाने का कार्यक्रम अभी स्वास्थ्य विभाग शुरू नहीं कर सका है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि सरकार ने इस टीकाकरण कार्यक्रम की जिम्मेदारी निजी टीकाकरण केंद्रों को सौंपी है लेकिन जिले में एक भी निजी टीकाकरण केंद्र नहीं है। कोई निजी केंद्र टीकाकरण की अनुमति लेगा तो टीका लगाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। सीएमओ डॉ. आरसी पंत ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के पास बच्चों से लेकर वयस्कों तक के लिए पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन उपलब्ध है। टीकाकरण कार्यक्रम लगातार चलाने में किसी तरह की परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन

विशेष शिविर में हुई बच्चों की कोविड जांच
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। यहां एमडी तिवारी इंटर कॉलेज दैरी में स्वास्थ्य विभाग ने विशेष शिविर लगाया। इसमें 83 बच्चों की कोविड आरटीपीसीआर की जांच की गई। इसके साथ ही 12 से 15 वर्ष के 100 से अधिक बच्चों को कोर्बेवैक्स वैक्सीन भी लगाई गई। शिविर में क्षेत्र के अन्य बच्चों ने भी टीके लगवाए। डॉ. मोनिका पाठक और उनकी टीम ने टीकाकरण किया। शिविर में विद्यालय प्रधानाचार्य नवीन मैनाली, वरिष्ठ शिक्षक हरीश रावत आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed