{"_id":"61cf51e37fe4f37b72183909","slug":"covid-in-almora-almora-news-hld4494993114","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में किशोर, हवालबाग में युवक कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल में किशोर, हवालबाग में युवक कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
Covid in Almora
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। जिला अस्पताल में एक किशोर और हवालबाग क्षेत्र में एक युवक के कोरोना संक्रमित मिलने से खतरा और बढ़ गया है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सतर्कता बरत किशोर और युवक को आइसोलेट होने के लिए कहा है। उनके संपर्क में आए लोगों से भी स्वास्थ्य विभाग की टीम संपर्क में जुटी है।
जिला अस्पताल में इन दिनों कोरोना की जांच के लिए डीएम के आदेश पर पर्ची काउंटर पर ही सैंपल लिए जा रहे हैं। शुक्रवार को भी एक युवक के संदिग्ध होने पर जब उसकी जांच की गई तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसलिए उसे अलग किया गया है।
इधर, पीएमएस डॉ. कुसुमलता ने अस्पताल में लापरवाही रोकने के लिए भी सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना की संभावित तीसरी लहर को देखते हुए मास्क, सैनिटाइजर और सुरक्षित दूरी का ध्यान रखना जरूरी है। अस्पताल के कर्मचारियों को भी आगाह किया है।
विज्ञापन
बागेश्वर में दो लोग कोरोना संक्रमित मिले
बागेश्वर। जिले में शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के दो मामले सामने आए हैं। सीएमओ डॉ. सुनीता टम्टा ने बताया कि शुक्रवार को 440 सैंपल जांच के लिए भेजे गए। जिले से कुल 152541 सैंपल भेजे जा चुके हैं और कोरोना के 6135 मामले आए हैं। 6076 मरीज स्वस्थ हो गए हैं। एक संक्रमित का इलाज कोविड अस्पताल में चल रहा है। दो मरीज होम आइसोलेट हैं। जिले में कोविड संक्रमित 56 व्यक्तियों की मृत्यु हो चुकी है।